जौनपुर : छत से नीचे मिली बिहारी मजदूर की लाश, दोस्तों के साथ सोया था ऊपर

जौनपुर : छत से नीचे मिली बिहारी मजदूर की लाश, दोस्तों के साथ सोया था ऊपर

 

जौनपुर के विशेषरपुर की घटना, पुलिस जांच में जुटी

 

जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत विशेषरपुर मोहल्ले में एक बिहारी मजदूर की रहस्यमयी हालत में मौत हो गई। युवक का शव मकान की छत के नीचे पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बिहार के मुजफ्फरपुर जनपद के चार मजदूर विशेषरपुर इलाके में एक किराए के कमरे में रहते थे। सभी मजदूर स्थानीय स्तर पर निर्माण कार्य में लगे हुए थे। मृतक की पहचान परमेश साहनी (26) के रूप में हुई है, जो बैजनाथ बेसी गांव, थाना औराई, जिला मुजफ्फरपुर का निवासी था।

                       

मंगलवार की शाम चारों मजदूरों ने साथ में खाना खाया और फिर छत पर सोने चले गए। बुधवार सुबह करीब 6 बजे जब एक मजदूर गुड्डू की नींद खुली, तो उसने देखा कि परमेश छत पर नहीं है। जब वह नीचे आया, तो देखा कि परमेश छत से नीचे गिरा पड़ा है और उसकी मौत हो चुकी है। गुड्डू ने तुरंत डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे

LOKWANI TIMES TEAM

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment