जौनपुर : दादा ने छह वर्षीय मासूम पोते के साथ किया अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी फरार

दादा ने छह वर्षीय मासूम पोते के साथ किया अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी फरार

उत्तर प्रदेश के जाैनपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां मासूम बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया गया। आरोपी रिश्ते में लगने वाला दादा है। बच्चे की शोर पर परिजन जब पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग निकला। तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

 

जानकारी के मुताबिक, शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक पड़ोसी (जो रिश्ते में दादा लगता है) ने पोते के साथ सोमवार की देर रात बगल स्थित बाग में सोते समय किया अप्राकृतिक दुष्कर्म करने लगा। छह वर्षीय मासूम के शोर मचाने पर परिवार के लोगों आते देख आरोपी मौके से फरार हो गया। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

सोमवार की देर रात पड़ोसी रिश्ते के (22) दादा ने अपने (6) वर्षीय पोते के साथ बगल स्थित बाग मे सोने गया था। उसी दौरान दादा ने मासूम बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने लगा। बालक के शोर मचाने पर पहुंचे घर के परिजनों को देख दादा मौके से फरार हो गया।

रक्त स्राव होने की वजह से परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालक को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान हालत गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

 

पीड़ित के परिवार की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी दादा विजय राजभर की तलाश में जुटी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LOKWANI TIMES TEAM

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment