जौनपुर का लाल लेफ्टिनेंट कर्नल नवीन यादव शहीद, गांव में शोक की लहर

जौनपुर का लाल लेफ्टिनेंट कर्नल नवीन यादव शहीद, गांव में शोक की लहर

 

जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के नसीब सराय गांव के वीर सपूत लेफ्टिनेंट कर्नल नवीन यादव देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए। सेना के एक विशेष ऑपरेशन के दौरान उन्होंने प्राणों की आहुति दी। सोमवार सुबह जैसे ही उनके शहीद होने की खबर गांव पहुंची, पूरे इलाके में मातम पसर गया।

शहीद के घर पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। हर कोई नम आंखों से अंतिम विदाई देने पहुंच रहा है। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंच रहे हैं। सेना और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी शहीद को श्रद्धांजलि दी।

ग्रामीणों ने बताया कि लेफ्टिनेंट कर्नल नवीन यादव बचपन से ही देश सेवा के लिए समर्पित थे। उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। गांव में उनके बलिदान पर गर्व के साथ गम का माहौल भी है।

✍️ राजन कुमार बदलापुर

LOKWANI TIMES TEAM

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment