खुटहन में किशोरी को भगाने का मामला, युवक पर एफआईआर दर्ज
खुटहन। थाना क्षेत्र के एक गांव से एक सप्ताह पूर्व लापता हुई किशोरी के मामले में नया मोड़ आ गया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़ित पिता का आरोप है कि बनकठा गांव निवासी मनोज गौतम का उनके घर पर आना-जाना था। इसी दौरान उसने उनकी 17 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बावजूद किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका है।
मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है। वहीं परिजनों की मांग है कि किशोरी को जल्द से जल्द सकुशल बरामद किया जाए।