बदलापुर नगर पंचायत को मिला विकास का तोहफ़ा, 64 नई इंटरलॉकिंग सड़कों के लिए मिला बजट

बदलापुर नगर पंचायत को मिला विकास का तोहफ़ा, 64 नई इंटरलॉकिंग सड़कों के लिए मिला बजट

 

बदलापुर/जौनपुर।नगर पंचायत बदलापुर में विकास कार्यों को नई गति मिलने जा रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सिंह एवं नगर पंचायत प्रतिनिधि वैभव सिंह ने नगरवासियों को बड़ी सौगात देते हुए बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में 64 नई इंटरलॉकिंग सड़कों और नाली निर्माण कार्यों हेतु धनराशि प्राप्त हो चुकी है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा का आभार प्रकट किया है।

इस बजट के अंतर्गत नगर के वार्ड नंबर 01 से 11 तक विभिन्न स्थानों पर इंटरलॉकिंग सड़क, नाली एवं ब्रिक वर्क के निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा तो मिलेगी ही, साथ ही जल निकासी की समस्याओं से भी राहत मिलेगी।

प्रमुख कार्यों में शामिल हैं:

🔸 वार्ड 01 में नरसिंह बहादुर सिंह जूनियर हाईस्कूल, सल्तनत बहादुर कॉलेज मार्ग, विकास मार्बल से पारस हॉस्पिटल, लक्ष्मीशंकर एडवोकेट आवास, संजय गौतम पूर्व प्रधान आवास मार्ग जैसे कई महत्वपूर्ण स्थलों तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण।

🔸 वार्ड 02 में घाटमपुर की मौर्या बस्ती, राजनाथ गौतम व राजाराम के घर तक सीसी व इंटरलॉकिंग रोड का निर्माण।

🔸 वार्ड 03 में बरौली क्षेत्र, बदलापुर-शाहगंज रोड, मैरिज हॉल से सच्चिदानंद यादव आवास तक सड़क निर्माण।

🔸 वार्ड 04 में एनएच 731 से निलेश मौर्य व संदीप गुप्ता के आवास तक इंटरलॉकिंग निर्माण।

🔸 वार्ड 05 में हनुमान मंदिर, प्रशांत बिंद आवास, लाल साहब यादव व पारस हलवाई मार्गों का विकास।

🔸 वार्ड 06 में चंद्रशेखर, सुरेश, नागेन्द्र सभासद के आवास और पुलिया तक कार्य।

🔸 वार्ड 07 से 09 में ब्राह्मण बस्ती, फते मोहम्मद, विष्णु दत्त, बब्बन शर्मा तक सड़क और नाली कार्य।

🔸 वार्ड 10-11 में अजय मौर्य, अशोक पांडेय, रवीतोश उपाध्याय, अमित उपाध्याय, जगरनाथ प्रसाद समेत कई क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण प्रस्तावित है।

नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सिंह ने बताया कि नगर के प्रत्येक वार्ड में संतुलित विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। नगर पंचायत प्रतिनिधि वैभव सिंह ने कहा कि यह कार्य पारदर्शिता के साथ गुणवत्ता के आधार पर जल्द प्रारंभ कराए जाएंगे।

नगरवासियों ने इस निर्णय का स्वागत किया है और शीघ्र निर्माण की उम्मीद जताई है।

LOKWANI TIMES TEAM

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment