बदलापुर, सिंगरामऊ व नई बस्ती में राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई

बदलापुर, सिंगरामऊ व नई बस्ती में राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई

 

बदलापुर। भारत की प्रथम महिला शिक्षिका एवं राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले जी की जयंती बदलापुर, सिंगरामऊ एवं नई बस्ती में बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन भाई ज्ञान प्रकाश मौर्य के संयोजन में किया गया, जिसमें क्षेत्र के अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग शामिल हुए।

इस अवसर पर अशोक मौर्य, विनोद कुमार, दीपक, रजनीश कुमार, अनिल मौर्य, आशीष मौर्या, अनिल, भाई राकेश जी सहित अन्य क्षेत्रीय साथियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान सावित्रीबाई फुले जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके संघर्षों और योगदान को याद किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि सावित्रीबाई फुले जी ने उस दौर में महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाने के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया, जब समाज में महिलाओं की शिक्षा को लेकर अनेक रूढ़ियां प्रचलित थीं। आज महिलाओं को जो शिक्षा का अधिकार प्राप्त है, उसमें उनका अतुलनीय योगदान है।

कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। यह आयोजन सामाजिक समरसता, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक प्रेरणादायक प्रयास साबित हुआ।

LOKWANI TIMES TEAM

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment