बदलापुर : संस्थान के छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में दिखाया दमखम, शिखा मौर्य को 90% अंक प्राप्त
जौनपुर : बोर्ड परीक्षा के परिणामों में बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के घनश्यामपुर बाजार में संचालित S.R.J पब्लिक स्कूल (श्री राम जानकी प्राथमिक विद्यालय) एवं तिवारी कोचिंग क्लासेस के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर कोचिंग का नाम रोशन किया।
संस्थान की छात्रा शिखा मौर्य ने 90% अंक प्राप्त कर टॉप स्थान हासिल किया। आंचल गौतम ने 87.88% और आयुष दुबे ने 87% अंक हासिल कर क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान पाया। इसके अलावा कशिश मौर्य ने 84.86%, शगुन पांडे ने 82.44%, अशुतोष तिवारी और कीर्ति उपाध्याय दोनों ने 82% तथा अभिनव यादव ने 80% अंक प्राप्त किए। शिवानी सिंह ने भी 76% अंक अर्जित कर सफलता प्राप्त की। संस्थान के संचालक नीरज तिवारी ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं और उनकी मेहनत व समर्पण की सराहना की।