महराजगंज पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
बदलापुर : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अपराध की रोकथाम व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत महराजगंज पुलिस ने निवारक कार्रवाई करते हुए तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

सोमवार की शाम पुलिस द्वारा प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि ग्राम पुराअन्ती निवासी श्याम लाल गौंड पुत्र जोखन लाल गौंड एवं अभिषेक शर्मा पुत्र त्रिभुवन शर्मा को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। वहीं ग्राम बहोरिकपुर निवासी सुरेश यादव पुत्र रामखेलावन को भी शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर चालान के उपरांत न्यायालय भेजा।






