बदलापुर में नल में उतरे करंट से 11 वर्षीय किशोर झुलसा, समय रहते बिजली काटने से बची जान

बदलापुर में नल में उतरे करंट से 11 वर्षीय किशोर झुलसा, समय रहते बिजली काटने से बची जान

 

बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के पूरा रजवार गांव में बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। घर में लगे नल में करंट उतरने से 11 वर्षीय किशोर करंट की चपेट में आ गया। परिजनों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से उसकी जान बच सकी।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी यादवेन्द्र यादव का पुत्र अखंड यादव नल से पानी चलाने गया था। नल में समरसेबल पंप जुड़ा हुआ था, जिसमें किसी तकनीकी खराबी के चलते विद्युत करंट प्रवाहित हो रहा था। जैसे ही अखंड ने नल का हैंडल पकड़ा, वह करंट की चपेट में आ गया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा। करंट के कारण उसका हाथ नल से चिपक गया।

बच्चे की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और स्थिति को समझते हुए तुरंत घर की बिजली सप्लाई बंद कर दी। बिजली कटते ही अखंड का हाथ नल से अलग हुआ और उसकी जान बच गई।

इसके बाद परिजन उसे तत्काल बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार समय रहते बिजली काटे जाने से करंट का असर गंभीर नहीं हुआ और किशोर की हालत अब सामान्य बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। यह घटना घरेलू बिजली उपकरणों और पंप आदि की समय-समय पर जांच और सावधानी बरतने की आवश्यकता को उजागर करती है।

LOKWANI TIMES TEAM

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment